सार्वजनिक
विषयों
पर अमृता
शेर-गिल
की
अधिकांश
कृतियों
को
एनजीएमए
में रखा
गया है,
जहां इस
तेजस्वी
कलाकार
के 100 से
अधिक
चित्र
हैं।
अमृता के
पिता धनवान,
जागीरदार
सिख थे
और उनकी
माता हंगरी
की थी।
अमृता का
जीवन
यूरोप और
भारत
दोनों
देशों
में
बीता।
अमृता
सुखमय और
सभ्य
प्रेरणादायक
महिला
होने के
साथ-साथ
असाधारण प्रतिभा
की
चित्रकार
भी थीं।
1929 में
अमृता
शेर-गिल
ने पेरिस
में इकोल
डेस
ब्यूक्स
आर्टस से
जुड़
गईं।
उनकी
चित्रकारी
की
कुशलता
को
स्वीकार
किया गया
और उसकी
सराहना
की गई।
उन्हें
पेरिस
में
कलाकारों
का
रूढिमुक्त
जीवन
पसंद
आया। अब
अमृता की
चित्र
शैली में
यूरोपीय
अभिव्यक्ति
की झलक
नजर आने लगी
थी,
जिसमें
यूरोपीय
यथार्थवाद
और
चित्रकार
के
रचनात्मक
प्रयोग
का
समावेश
था। 1930 के
दशक की
शुरूआत
में बनाए
गए अनेक
चित्र
यूरोपीय
शैली के
है और
इनमें
अनेक
अपने ही
चित्र सम्मिलित
हैं
पेरिस
में जीवन
को
चित्रित
करने
वाले कई
चित्र
हैं
जिनमें
नग्न
अध्ययन,
निर्जीव
वस्तुओं
के
अध्ययनों
के साथ-साथ
चित्रों
तथा साथी
विद्यार्थियों
के चित्र
शामिल
हैं।
इनमें से
निजी
चित्र
अधिक हैं
इन
चित्रों
में
कलाकार
के
विभिन्न
मनोभावों
की झलक की
प्रस्तुति है-
गंभीर
चिंतनशील
और
प्रसन्नता
साथ ही
इनमें
उनके
व्यक्तित्व
में
आत्मसात
अस्व 2
ताघा का
पुट भी
झलकता
है।
1930 के दशक
के मध्य
तक उनकी
शैली में
मौलिक
परिवर्तन
आया। तब उन्हें
भारत की
याद
सताने
लगी और 1934
में उनका
परिवार
भारत लौट
आया। तब वह भारत
को एक
कलाकार
के नजरिए
से देखने
लगी। इस
युवा
चित्रकार
पर रंगों,
संरचना,
गतिशीलता
और लोगों
की
सांसारिकता
का बहुत
असर
पड़ा।
भारत में
उन्होंने
लघुचित्रों
की भाषा
को
अपनाया।
अलग-अलग
सभ्यता
और
संस्कृतियों
के माता-पिता,
पेरिस
में उनको
कलाविद्यालय
से
सम्बद्धता,
उनकी अलग-अलग
लैगिंक
विशिष्टता,
जिसने
उन्हें
देशी और
विदेशी
दोनों
पहचान दी-
की उनके
जीवन की
जटिलताओं
ने
उन्हें
लगातार
अपनी
चित्रभाषा को
नई शैली
में
प्रस्तुत
करने के
लिए
प्रेरित
किया।
उन्होंने
अपनी
आधुनिक
संवेदनशीलता
और
पारम्परिक
कला-ऐतिहासिक
संसाधन
के प्रति
अपने
उत्साहपूर्ण
आकर्षण
में
सामंजस्य
स्थापित
करने का
प्रयास
किया।
अमृता शेर-गिल
सेल्फ पोर्ट्रेट (7), कैनवास पर ऑयल, 47.4X70.2 सेमी
अमृता शेर-गिल
यंग गर्ल्स, कैनवास पर ऑयल, 133X164 सेमी
अमृता शेर-गिल
न्यूड, कैनवास पर ऑयल, 79.1X112.5 सेमी
अमृता शेर-गिल
वोमन एट बाथ, कैनवास पर ऑयल, 70X92 सेमी
अमृता शेर-गिल
ब्राइड्स टॉयलेट, कैनवास पर ऑयल, 144.5X86 सेमी
अमृता शेर-गिल
ब्रह्मचारीज़, कैनवास पर ऑयल, 144X86.5 सेमी
अमृता शेर-गिल
वोमन ऑन चारपाई, कैनवास पर ऑयल, 85X72.4 सेमी
अमृता शेर-गिल
रेड वरांडा, कैनवास पर ऑयल, 71.6X144.2 सेमी
|
|