लक्ष्य एवं उद्देश्य
नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न के मुख्य लक्ष्य एवं उद्देश्य
- सन् 1850 से अब तक की आधुनिक
कलाकृतियों (आधुनिक कलात्मक वस्तुओं) को हासिल कर
उनका संरक्षण करना।
- गैलरियों का संगठन, देखरेख और विकास करना ताकि
स्थायी तौर पर प्रदर्शन कार्य किया जा सके
- अपने परिसर ही नहीं बल्कि देश के अन्य भागों
और विदेशों में भी विशिष्ट प्रदर्शनियों का आयोजन
- एक शिक्षण एवं डाक्युमेंटशन सेंटर का विकास
ताकि आधुनिक कलात्मक वस्तुओं से संबंधित दस्तावेजों
को हासिल कर उनका संरक्षण किया जा सके
तथा उनकी देखभाल
भी की जा सकेi
- विशेष प्रकार के पुस्तकालय का विकास जिसमें
संबंधित पुस्तकें, नियतकालिक पत्र-पत्रिकाएं,
चित्र और अन्य ऑडियोविजुअल सामग्रियां उपलब्ध
हों
- व्याख्यानों, परिसंवादों और सम्मेलनों का
आयोजन तथा कला के इतिहास, कला की आलोचना,
संग्रहालय विज्ञान और और दृश्य एवं परफार्मिंग
आर्ट (प्रदर्शन कला) में उच्च शिक्षा को
प्रोत्साहन देना।
नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट का सबसे महत्वपूर्ण
दायित्व है गुणवत्ता
सुनिशिचत करना और उत्कृष्टता
के मानकों को तैयार करना और उन्हें बरकरार रखना।
नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट के लक्ष्यों एवं
उद्देश्यों में सौंदर्यबोध एवं शिक्षा के उद्देश्य
न केवल स्पष्टत: परिभाषित है बल्कि ये प्रयास किए
जा रहे हैं कि ये उद्देश्य इसके संगठन में
अंतर्निहित और संगठन की सभी गतिविधियों में
व्याप्त हों।
और सबसे बड़ी बात यह है कि नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न
ऑर्ट के सहयोग से लोगों के बीच आधुनिक कला के
कार्यों की समझ
बढ़ी है और वे उनका अधिक आनंद ले रहे
हैं। आधुनिक कला की वस्तुओं का संबंध हमारे दैनिक
जीवन से जोड़कर और
उनमें मानवीय भावना की अहम
अभिव्यक्ति के रूप में महसूस
करके आधुनिक कला की समझ
और उसके आनंद में
हमारी वृद्धि हुई है। |